ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Jaykrishna Patel Mla: विधायक जी नोटों की गड्डी के साथ धराए...20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने पकड़ा!

Jaykrishna Patel : बागीदौरा के विधायक जयकृष्ण पटेल को ACB ने 20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। खनन घोटाले में पूछे गए सवाल हटवाने के बदले मांगे थे 10 करोड़! नोटों से सनी उंगलियों ने खोल दी सच्चाई की परतें।

विधायक रिश्वत, MLA Bribery, जयकृष्ण पटेल गिरफ्तार, Jaykrishna Patel Arrested, राजस्थान घूसकांड, Rajasthan Corruption Case, ACB कार्रवाई, ACB Action, खनन घोटाला, Mining Scam, नोटों की गड्डी, Bribe Mone
ACB ने विधायक को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Jaykrishna Patel Mla: राजस्थान की राजनीति में सोमवार को बड़ा धमाका हुआ, जब बागीदौरा से विधायक और भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के नेता जयकृष्ण पटेल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा में खनन से जुड़े सवाल हटवाने के बदले 10 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी।


शिकायत और सौदेबाजी की शुरुआत

ACB के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने जानकारी दी कि खनन व्यवसायी रविंद्र सिंह ने 4 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, विधायक जयकृष्ण पटेल ने विधानसभा में खनन से जुड़े प्रश्न संख्या 958, 628 और 950 लगवाए और फिर उन्हें हटवाने के एवज में 10 करोड़ रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के बाद यह सौदा 2.5 करोड़ में तय हुआ।


पहली किस्त और जाल बिछाने की तैयारी

व्यवसायी ने विधायक को पहले 1 लाख रुपये की नकद रकम बांसवाड़ा में दी थी। इसके बाद ACB ने निगरानी शुरू की और तकनीकी सबूत जुटाए। अगली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये जयपुर स्थित विधायक निवास पर दिए जाने थे। ट्रैप ऑपरेशन के दिन विधायक स्वयं जयपुर पहुंचे और रिश्वत की रकम से भरा बैग स्वीकार किया।


रंग लगे नोट और तकनीकी सबूत

ACB ने बताया कि नोटों पर विशेष स्याही लगाई गई थी, जो हाथ में आते ही रंग छोड़ देती है। विधायक के बैग उठाते ही उनकी उंगलियों पर स्याही के निशान मिल गए। इसके अलावा पूरी कार्रवाई के दौरान ऑडियो, वीडियो और फोटोग्राफिक सबूत भी इकट्ठा किए गए।


विधायक का करीबी फरार

ACB ने यह भी बताया कि विधायक की ओर से पैसे लेने वाला एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें वह रिश्वत की रकम ले जाता दिखाई दे रहा है।


विधानसभा अध्यक्ष से मिली थी अनुमति

चूंकि मामला एक मौजूदा विधायक से जुड़ा था, ACB ने कार्रवाई से पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से विधिवत अनुमति ली थी और उन्हें पूरे ट्रैप ऑपरेशन की सूचना पहले ही दे दी गई थी।


जांच जारी, और नाम आ सकते हैं सामने

ACB की टीम विधायक से पूछताछ कर रही है। एजेंसी ने संकेत दिया है कि इस मामले में और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। अब यह सिर्फ एक रिश्वत का मामला नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग और संगठित भ्रष्टाचार की ओर बढ़ता दिख रहा है।



टैग्स

संबंधित खबरें