ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। खबर राजस्थान से आ रही है जहां मुख्य

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। खबर राजस्थान से आ रही है जहां मुख्यमंत्री अशोक गलहोत कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इससे पूर्व कल उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी संक्रमित हुई थी। फिलहाल दोनों घर पर ही आइसोलेट हो गये हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके कहा कि "कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा"



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट


गौरतलब है कि राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को 16613 नए कोरोना के मामले सामने आए जबकि कोरोना से अब तक 120 लोगों की मौत चुकी है। कुल 8303 लोग रिकवर भी हुए राजस्थान में अब तक कोरोना के 563577 केस सामने आए हैं। सूबे में कोरोना के एक्टिव केस 163372 हो गये हैं। कोरोना के रफ्तार को देखते हुए लोगों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है।