ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बेजुबानों की हत्या: दो दिन में 25 कुत्तों को गोली मारी, बंदूकधारी का वीडियो वायरल

एक सनकी युवक ने 2 दिन में 25 से अधिक कुत्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पहचान श्योचंद बावरिया के रूप में हुई है। आक्रोशित पशु प्रेमियों ने गिरफ्तारी की मांग की।

RAJASTHAN NEWS
कुत्तों से इतनी नफरत क्यों?
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: दो दिन में 25 से अधिक कुत्तों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को अंजाम देने वाला युवक मौके से फरार हो गया है। इस घटना से पशु प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है। वो सनकी युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग दोहराई है।


घटना राजस्थान के झुंझुनूं जिले के कुमावास गांव की है। जहां एक शख्स खुलेआम बंदूक लेकर गांव में घूमता रहा और कुत्ता नजर आते ही उसे गोली मारकर हत्या कर दिया करता था। 2 और 3 अगस्त की यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सनकी युवक ने दो दिन में दो दर्जन से अधिक कुत्तों की जान ले ली है। उसकी हरकतों से हर कोई हैरान है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान डुमरा निवासी श्योचंद बावरिया के रूप में हुई है। घटना के बाद 4 अगस्त को पुलिस ने FIR दर्ज की है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। पशु प्रेमी आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गांव में कुत्तों की लाशें खेतों और गलियों में पड़ी मिली हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।


 पशु प्रेमियों और ग्रामीणों ने इस क्रूरता के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में श्योचंद बावरिया को सरेआम कुत्तों पर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कुत्तों से इस शख्स की इतनी नफरत क्यों थी? सोशल मीडिया पर लोग इसे क्रूरता की हद बता रहे हैं। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। कुछ जागरूक नागरिकों ने इस मामले की सूचना राज्य के उच्च अधिकारियों और मंत्रियों तक भी पहुंचाई है।