ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Raja Raghuvanshi Murder Case: कौन है सोनम का आशिक राज कुशवाहा? जिसकी वजह से गई राजा रघुवंशी की जान

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय हनीमून हत्याकांड में सोनम रघुवंशी ने पति राजा की सुपारी देकर कराई थी हत्या। राज कुशवाहा के साथ अफेयर का भी हुआ खुलासा। यूपी के गाजीपुर में सरेंडर, 3 और गिरफ्तार।

Raja Raghuvanshi Murder Case
राजा रघुवंशी-सोनम
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
4 मिनट

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या के मामले ने अब एक सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पता चला है कि उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही सुपारी देकर राजा की हत्या करवाई थी। अब इस साजिश में उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा का नाम सामने आया है। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 8 जून 2025 को नंदगंज पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया था। जिसके बाद मेघालय पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मेघालय के डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी और इस साजिश में राज कुशवाहा की अहम भूमिका थी।


राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के नौ दिन बाद 20 मई को वे हनीमून के लिए बेंगलुरु से गुवाहाटी गए और मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचे। 22 मई को उन्होंने एक स्कूटी किराए पर ली और सोहरा (चेरापूंजी) की ओर गए। उसी दिन परिवार से उनकी आखिरी बात हुई थी। 23 मई को दोनों लापता हो गए। जिसके बाद 2 जून को राजा की लाश सोहरा के वेई सावडॉन्ग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिली थी। लाश के पास एक खून से सना दाओ, एक महिला की शर्ट और अन्य सामान मिले। लेकिन राजा का पर्स, सोने की चेन, अंगूठी और चार मोबाइल फोन गायब थे।


शुरुआत में पुलिस ने इसे लूटपाट का मामला माना लेकिन जांच में पता चला कि सोनम ने तीन लोगों विक्की ठाकुर, आकाश और आनंद को सुपारी देकर राजा की हत्या कराई थी। इन तीनों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। मेघालय पुलिस के अनुसार सोनम का राज कुशवाहा के साथ प्रेम संबंध था। जो उनके पिता की माइका फैक्ट्री में मैनेजर था। सोनम वहां HR की भूमिका में थी। सूत्रों के मुताबिक राज कुशवाहा ने सोनम के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। राजा के भाई विपुल रघुवंशी ने बताया कि राज कुशवाहा सोनम का कर्मचारी था और दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होती थी।


हालांकि, सोनम के पिता देवी सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी बेटी निर्दोष है और मेघालय पुलिस ने गलत कहानी बनाई है। उन्होंने CBI जांच की मांग की और दावा किया है कि सोनम 8 जून की रात गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची थी, जहां से उसने अपने भाई को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। देवी सिंह ने यह भी कहा कि उनकी बेटी का अपहरण हुआ था और वह डर के कारण छिपी हुई थी।


मेघालय पुलिस ने CCTV फुटेज, GPS डेटा, और एक स्थानीय गाइड की गवाही के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है। गाइड ने बताया है कि 23 मई को उसने राजा और सोनम को तीन अन्य लोगों के साथ नोंगरियात से मावलाखियात की ओर 3,000 सीढ़ियां चढ़ते देखा था। स्कूटी सोहरारिम में एक कैफे के पास लावारिस मिली थी।