ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

पुणे में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 6 गाड़ियां जलकर खाक, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

पुणे के नवले ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने आधा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मारी। हादसे में 8 लोगों की मौत, कई घायल, पुलिस जांच में जुटी।

बिहार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पुणे से आ रही है, जहां मालवाहक ट्रक ने 6 गाड़ियों को ऐसी टक्कर मारी की आग लग गयी। इस भीषण अगलगी की घटना में 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गयी। वही कुछ लोग घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


यह दर्दनाक घटना पुणे के नवले ब्रिज पर हुई है। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। हादसा इतना भीषण था कि कई वाहन आग की लपटों से घिर गये और 8 लोग बुरी तरह झुलस गये जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गयी।


 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स