ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्रीय मंत्री के दामाद ने दिखाई गुंडागर्दी, सड़क पर लोगों ने पीटा

DESK: केंद्रीय मंत्री के दामाद को पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय मंत्री का दामाद खुद पूर्व विधायक रह चुके हैं. वह सड़क पर गुंडागर्दी दिखा रहा थे. पुलिस ने य

केंद्रीय मंत्री के दामाद ने दिखाई गुंडागर्दी, सड़क पर लोगों ने पीटा
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: केंद्रीय मंत्री के दामाद को पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय मंत्री का दामाद खुद पूर्व विधायक रह चुके हैं. वह सड़क पर गुंडागर्दी दिखा रहा थे. पुलिस ने यह कार्रवाई पुणे में किया है.  

दामाद को लोगों ने पीटा

केंद्रीय मंत्री राव साहब दानवे के दामाद हर्षवर्धन जाधव कन्नड़ इलाके में बाइक सवार लोगों को पीट दिया. इसके बाद लोगों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि अचानक हर्षवर्धन ने कार का दरवाजा खोल दिया. जिससे एक आदमी की बाइक उनकी कार के दरवाजे से टकरा गई. महिला और पुरूष सड़क पर गिर गए. इसके बाद केंद्रीय मंत्री के दामाद ने गिरने वाले शख्स की पिटाई कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में लोगों ने हर्षवर्धन को पीट दिया और कपड़ा फाड़ दिया. 


हवालात में गुजरी रात

घटना के बाद पुलिस को किसी ने सूचना दे दी. पुलिस पहुंची और केंद्रीय मंत्री के दामाद को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई. पूरी रात हवालात में गुजरी. जिस शख्स को पीटा उसने हाल ही में ऑपरेशन कराया था. दोनों तरफ से केस दर्ज कराया गया है. पहले तो विवाद सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन पीड़ित इसको लेकर तैयार नहीं हुआ. जिसके बाद हर्षवर्धन को पुलिस ने गिरफ्तार किया. हर्षवर्धन औरंगाबाद के कन्नड़ के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं.