ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

खाकी वर्दी हुई दागदार, घर में घुसकर पुलिसवाले ने महिला से किया रेप

JASHPUR: जिस खाकीवाले पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हो, जिस वर्दीवाले पर महिलाओं की सेफ्टी की दारोमदारी हो अगर वही पुलिसवाला हैवानियत की हदें पार कर दे तो आप क्या कहेंगे.

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

JASHPUR: जिस खाकीवाले पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हो, जिस वर्दीवाले पर महिलाओं की सेफ्टी की दारोमदारी हो अगर वही पुलिसवाला हैवानियत की हदें पार कर दे तो आप क्या कहेंगे. जी हां खाकी वर्दी को दागदार करते हुए पुलिस वाले ने एक महिला के साथ रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. 


घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर की है, आरोप है कि घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी ने महिला के साथ रेप किया है. पुलिस के मुताबिक जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 17 जनवरी को घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ रेप किया है.


महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सन्ना थाने में तैनात महेश्वर यादव नाम के आरक्षक ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया है. महिला ने बताया कि जब वो घर में अकेली थी तभी पुलिसवाले ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने धारा 376 और 450 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं घटना के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी फरार है. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 


टैग्स