ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Vende Bharat Train: वंदे भारत समेत दो नई गाड़ियों का परिचालन होगा शुरू, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Vende Bharat Train: रेलवे वंदे भारत समेत दो नई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है. पीएम मोदी इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

Vende Bharat Train
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vende Bharat Train: भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया गया है जिसमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाहोद में आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन दोनों एक्सप्रेस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 


गाड़ी संख्या 26901 साबरमती वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। गुरुवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। प्रतिदिन यह गाड़ी सुबह 05.25 बजे साबरमती स्टेशन से खुलेगी और चांदलोडिया, विरमगाम, राजकोट, जूनागढ़ होते हुए दोपहर 12:25 पर वेरावल स्टेशन पहुंचेगी। 


गाड़ी संख्या 26902 प्रतिदिन दोपहर बाद 14:40 पर वेरावल स्टेशन से खुलेगी और जूनागढ़ राजकोट, विरागम होते हुए 21:35 पर साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। चांदलोडिया स्टेशन पर अभी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत डेवलपमेंट के काम हो रहे हैं जिनका पूरा किए जाने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस का वाणिज्यिक ठहराव चांदलोडिया स्टेशन पर प्रारंभ होगा।


गुजरात में यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी एक्सप्रेस गाड़ी वलसाड दाहोद एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 19011 प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे वलसाड स्टेशन से खुलेगी और बीलीमोरा, नवसारी, सूरत वडोदरा, गोधरा होते हुए 11:05 पर दाहोद स्टेशन पहुंचेगी वापसी में यह गाड़ी दाहोद स्टेशन से 11:55 पर खुलेगी और 20:05 पर वलसाड स्टेशन पहुंचेगी। 


इस ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। ट्रेन में एग्जीक्यूटिव क्लास का एक कोच, थर्ड एसी का चार कोच और सेकंड क्लास के 10 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा गार्ड सह पार्सल वान के दो कोच होंगे। एक गार्ड वान में दिव्यांग यात्रियों के बैठने की सहूलियत प्रदान की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता