ब्रेकिंग
दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार

17 जनवरी को PM मोदी करेंगे पहली स्लीपर वंदे भारत का उद्घाटन, 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी होंगी लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को कोलकाता-गुवाहाटी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन छह नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी शुरू होंगी। थर्ड AC का किराया 2,300 रुपये, सेकंड AC 3,000 और फर्स्ट AC 3,600 रुपये तय किया गया है।

delhi
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही है। 17 जनवरी को पहली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। साथ ही इसी दिन 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस की भी लॉन्चिंग करेंगे। बता दें कि जिस स्लीपर वंदेभारत का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे वो कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलेगी। 


बता दें कि कोटा में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का ट्रायल हुआ था। इस दौरान लोको पायलट की डेस्क पर रखे गिलास से पानी तक नहीं छलका था। इस स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन 17 जनवरी को होने जा रहा है। बंगाल के मालदा टाउन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्लीपर वंदेभारत का उद्घाटन करेंगे और हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 


यह ट्रेन कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच 6 दिन चलेगी। जिन 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस को उस दिन लॉन्च किया जाएगा उन ट्रेनों का परिचालन 17 और 18 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। 


स्लीपर वंदे भारत के किराये की यदि बात की जाए तो थर्ड एसी का किराया 2,300 तय किया गया है। वही सेकेंड एसी का किराया 3,000 होगा। जबकि फर्स्ट AC का किराया करीब 3,600 रखा गया है। इस ट्रेन के उद्घाटन के बाद 2026 में ही और 12 स्लीपर ट्रेनों को तैयार किया जाएगा और उसे भी अन्य रूटों पर दौड़ाया जाएगा।

टैग्स