ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

वन नेशन-वन टैक्स का सपना साकार, पीएम मोदी बोले: रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में जीएसटी रिफॉर्म्स की घोषणा की। नए टैक्स स्ट्रक्चर में मुख्य रूप से 5% और 18% के दो स्लैब होंगे। पहले 12% टैक्स वाली 99% रोजमर्रा की चीजें अब 5% स्लैब में आएंगी। पीएम मोदी ने देशी उत्पाद खरीदने की

DELHI
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में जीएसटी रिफॉर्म्स पर बात की और कहा कि अब पूरे देश में एक जैसी टैक्स व्यवस्था लागू हो गई है। उन्होंने इसे वन नेशन-वन टैक्स का सपना साकार होने जैसा बताया। PM मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स का फायदा देशवासियों को मिलेगा। त्योहारों के सीजन में सबका मुंह मीठा होगा। नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू हो जाएंगे। 


उन्होंने कहा कि यह GST बचत उत्सव आपकी बचत को बढ़ाएगा और आप अपनी मनचाही चीज़ें ज़्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। इस बचत उत्सव से देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, सभी को बहुत लाभ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि गरीब और मिडिल क्लास को डबल बोनैंजा मिल रहा है। जीएसटी कम होने से देश के लोगों के लिए अपने सपने पूरा करना आसान होगा। घर से लेकर सपनों की चीजें खरीदनें पर कम खर्च होगा। घूमना-खरीदना सस्ता होगा, क्योंकि ज्यादातर होटल्स के कमरों पर भी जीएसटी कम की गई है।


पीएम मोदी ने बताया कि जीएसटी के नए स्वरूप में मुख्य रूप से दो स्लैब होंगे – 5% और 18%। इससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी। जिन वस्तुओं पर पहले 12% टैक्स लगता था, उनमें से 99% चीजें अब 5% स्लैब में आ गई हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से देशी उत्पादों (Make in India) को खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई विदेशी वस्तुएं शामिल हो गई हैं, जिनसे मुक्ति पाने की जरूरत है। अब हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना होगा और ऐसे उत्पाद खरीदने होंगे जिनमें देश के नौजवानों की मेहनत शामिल हो।


पीएम मोदी ने कहा कि सोमवार से देश में जीएसटी उत्सव नवरात्रि पर्व के साथ शुरू हो रहा है। यह बचत किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों और गरीबों के लिए लाभकारी होगी। इससे कारोबार आसान बनेगा और हर राज्य को विकास की दौड़ में भागीदार बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले देशवासियों को अलग-अलग करों में उलझना पड़ता था, लेकिन अब जीएसटी के नए दौर ने सारी रुकावटें दूर कर दी हैं। नवरात्रि के साथ देश भर में यह नया उत्सव शुरू हो रहा है, जिससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा।

टैग्स