ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

PM visit Bihar: पटना को मिलेगा वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट, PM मोदी देंगे बड़ी सौगात !

PM visit Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पटना एयरपोर्ट का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। साथ ही बिक्रमगंज में 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी दौरा, पटना एयरपोर्ट उद्घाटन, बिहटा एयरपोर्ट शिलान्यास, बिक्रमगंज रैली, बिहार में निवेश, बिहार विकास योजनाएं, 50000 करोड़ परियोजना, मोदी बिहार 2025  PM Modi Bihar visit, Patna Airport
प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

PM visit Bihar:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत पटना एयरपोर्ट के उद्घाटन से करेंगे, जिसे विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। साथ ही, वह बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करेंगे, जो राज्य का  एक प्रमुख हवाई अड्डा बनने जा रहा है।


 प्रदेश अध्यक्ष ने इसे बिहार के लिए दोहरी उपलब्धि बताया—जहाँ पटना को अत्याधुनिक एयरपोर्ट मिलेगा, वहीं बिहटा में एक विशाल हवाई अड्डा निर्माण की दिशा में कदम बढ़ेगा। इसके अगले दिन, 30 मई को प्रधानमंत्री बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे करीब 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात राज्य को दे सकते हैं, जिनमें 29,000 करोड़ का एक पावर प्रोजेक्ट प्रमुख है।


राजनीतिक चर्चाओं में चल रहे मुकेश सहनी को लेकर पूछे गए सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि "राजनीति संभावनाओं का खेल है, आगे-आगे देखिए होता है क्या।"  उन्होंने  लालू प्रसाद यादव की बढ़ती सक्रियता पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "जेल जाने से पहले भी लालू जी बहुत एक्टिव थे, लेकिन उनकी नीतियों ने बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाया। उम्मीद है कि अब वे सक्रिय होकर प्रदेश का नुकसान नहीं करेंगे।"


जायसवाल ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री भाजपा कार्यालय का भी दौरा करेंगे, जहाँ वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं।

संबंधित खबरें