ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

पंचायती राज दिवस: 4 लाख से अधिक संपत्ति के मालिकों को प्रधानमंत्री ने जारी किया ई-प्रॉपर्टी कार्ड

DESK: पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 हजार गांवों में 4 लाख से अधिक संपत्ति के मालिकों को ई-प्रॉपर्टी कार्ड जारी किया। इस मौके पर PM मोदी ने कई महत्

पंचायती राज दिवस: 4 लाख से अधिक संपत्ति के मालिकों को प्रधानमंत्री ने जारी किया ई-प्रॉपर्टी कार्ड
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 हजार गांवों में 4 लाख से अधिक संपत्ति के मालिकों को ई-प्रॉपर्टी कार्ड जारी किया। इस मौके पर PM मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें भी कही। 

पंचायती राज दिवस के अवसर पर PM मोदी ने कहा कि आज का दिन हमारी ग्राम पंचायतों के योगदान और उनके असाधारण कामों को देखने, समझने और उनकी सराहना करने का दिन है। हाल ही में कई राज्यों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं और कई जगहों पर पंचायत चुनाव चल भी रहे हैं इसलिए आज हमारे साथ बहुत से नए साथी भी हैं। मैं सभी नए जनप्रतिनिधियों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।



पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 हजार गांवों में 4 लाख से अधिक संपत्ति के मालिकों को ई-प्रॉपर्टी कार्ड जारी किया। इस योजना की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में आज स्वामित्व योजना लागू किया गया है। गांव और गरीब को उसके घर का कानूनी दस्तावेज देने वाली यह बेहद महत्वपूर्ण योजना है। हमारा प्रयास है कि आधुनिक भारत का गांव समर्थवान और आत्मनिर्भर हो। पिछले साल जिन 6 राज्यों में इस योजना की शुरुआत हुई थी वहां एक साल के अंदर इसका प्रभाव दिखने लगा है। स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन से पूरे गांव और संपत्तियों का सर्वे किया जाता है। 



पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है जो बेहद चिंता का विषय हैं। कोरोना की दूसरी लहर से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल कोरोना को गांवों तक पहुंचने से रोका गया। इसे रोकने के लिए गांव के लोगों की जागरूकता अभियान चलाया था। इस बार भी वायरस को गांवों तक पहुंचने से रोकना चाहिए। कोरोना को लेकर सावधानी बरतने, वैक्सीन लेने और सरकार द्वारा बनाए गये गाइडलाइन का पालन करने की बात पीएम मोदी ने कही।