ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

INTERNATIONAL NEWS
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पाकिस्तान से आ रही है, जहां आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस स्टेशन के गेट पर किया विस्फोट

जानकारी के अनुसार, घटना स्वात जिले के काबल चौक स्थित पुलिस स्टेशन के बाहर हुई। उस समय इलाके में आतंकवाद के खिलाफ एक शांति रैली आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस स्टेशन के गेट पर पहुंचा।


पुलिसकर्मियों ने उसे तलाशी के लिए रोका, लेकिन इसी बीच उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।


इलाके में हाई अलर्ट

हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को सील कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक (IGP) से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे की साजिश और हमलावर के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

टैग्स