ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पाकिस्तान में हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन, मंडप से किडनैप कर कराई शादी

DESK: पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है. कराची से करीब 215 किलोमीटर दूर मटियारी जिले में स्थित हाला शहर में एक हिंदू लड़की को जबरदस्ती इस्लाम कबू

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है. कराची से करीब 215 किलोमीटर दूर मटियारी जिले में स्थित हाला शहर में एक हिंदू लड़की को जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाकर उसकी शादी कराई गई है. हद तो ये है कि पुलिस की निगरानी में लड़की को उसी की शादी के मंडप से किडनैप किया गया फिर एक मुस्लिम लड़के से उसकी शादी कर दी गई. 


भारती नाम की 24 साल की लड़की की शादी सिंध प्रांत के हाला शहर में रहने वाले एक हिंदू युवक से होनी थी. शादी से पहले ही अज्ञात हमलवारों ने शादी समारोह में पहुंचकर लड़की को किडनैप कर लिया और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी एक मुस्लिम लड़के से करा दी.


पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी समारोह चल रही थी, उसी दौरान शाहरुख गुल नाम का शख्स पुलिस के साथ आ धमका और बेटी को सरेआम कि़डनैप कर ले गया. जिसके बाद भारती का जबरदस्ती इस्लाम धर्म में परिवर्तन कराकर उसकी शादी करा दी गई.  आपको बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान में हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के कई मामले सामने आये है.


टैग्स