ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ‘एक्स’ अकाउंट बैन, परमाणु धमकी देने पर भारत का एक्शन

Pahalgam Terror Attack: सोशल मीडिया पर जहर उगलने, परमाणु हमले की धमकी देने पर भारत ने एक्शन लिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ‘X’ अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है।

Pahalgam Terror Attack
ख्वाजा आसिफ का ‘एक्स’ अकाउंट बैन
© File Photo
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pahalgam Terror Attack: भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ‘X’ अकाउंट बैन कर दिया है। ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में ऐसे बयान दिए थे, जिन्हें भड़काऊ और गंभीर माना गया। ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में कहा था कि पाकिस्तान की सेना पूरी तरह तैयार है और अगर देश के अस्तित्व पर कोई सीधा खतरा हुआ, तो पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। उनके इस बयान को भारत ने गंभीरता से लिया और इसके जवाब में उनका सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।


दरअसल पहलगाम हमले के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है, जिससे वो बौखला गया है। भारत सरकार ने इससे पहले पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी थी। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर कई यूट्यूब चैनलों को बैन किया गया है। ये चैनल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और लोगों को भड़काने वाली झूठी और भ्रामक बातें फैला रहे थे। सरकार का कहना है कि ये चैनल देश की शांति और एकता को नुकसान पहुंचा सकते थे।


भारत ने जिन पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई की है, उनमें डॉन न्यूज (19.6 लाख सब्सक्राइबर), इरशाद भट्टी (8.27 लाख सब्सक्राइबर), समा टीवी (1.27 करोड़ सब्सक्राइबर), एआरवाई न्यूज (1.46 करोड़ सब्सक्राइबर), बोल न्यूज (78.5 लाख सब्सक्राइबर), रफ्तार (8.04 लाख सब्सक्राइबर), द पाकिस्तान रेफरेंस (2.88 लाख सब्सक्राइबर), जियो न्यूज (1.81 करोड़ सब्सक्राइबर), समा स्पोर्ट्स (73.5 हजार सब्सक्राइबर), जीएनएन (35.4 लाख सब्सक्राइबर), उजैर क्रिकेट (2.88 लाख सब्सक्राइबर), उमर चीमा एक्सक्लूसिव (1.25 लाख सब्सक्राइबर), अस्मा शिराजी (1.33 लाख सब्सक्राइबर), मुनीब फारूक (1.65 लाख सब्सक्राइबर), सुनो न्यूज एचडी (13.6 लाख सब्सक्राइबर) और राजी नामा (2.70 लाख सब्सक्राइबर) शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता