ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों के स्केच जारी, देखिये दहशतगर्दों का चेहरा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद रक्षा मंत्रालय ने नेवी, आर्मी और एयरफोर्स को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया है। इसी बीच सुरक्षा एजेसियों ने 3 दहशतगर्दों का स्केच जारी किया है।

Pahalgam Terror Attack
3 आतंकियों के स्केच जारी
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अटैक के बाद सेना की सभी फॉर्मेंशन्स नेवी, आर्मी और एयरफोर्स को रक्षा मंत्रालय ने अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। एलओसी और जम्मू कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। पहलगाम के जंगलों में इस वक्त सुरक्षा बलों ने अपना सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश तेज हो गई है। आतंकी बैसरन के जंगलों से होकर आए थे।


इसी बीच आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 3 आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तलहा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर गोलियां मारने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगल में जा छुपे हैं।


पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश गम और गुस्से में है। आतंकियों ने जिस तरह निहत्थे सैलानियों को अपना शिकार बनाया है, उससे पूरे देश में उबाल है। आपको बता दें कि मंगलवार को पहलगाम में TRF के 5 आतंकियों ने 26 टूरिस्टों की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने पहले धर्म के आधार पर हिंदू टूरिस्टों की पहचान की। उन्हें एक जगह एकट्ठा किया और फिर गोली मार दी। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता