ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने फिर की 'नापाक' साजिश, LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Ceasefire violations at LoC: पाकिस्तान ने एक बार फिर से एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की सेना ने रातभर गोलीबारी की है।

Pahalgam Terror Attack
पाकिस्तान ने फिर की 'नापाक' साजिश
© File Photo
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Ceasefire violations at LoC: पहलगाम आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। इसी बीच एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक साजिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। पाकिस्तान ने एक बार फर रातभर गोलीबारी की है। जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। यह फायरिंग पाकिस्तान की ओर से एलओसी की कई चौकियों से की गई। 


हालांकि इसमें भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने छोटे हथियारों से हमला किया था, लेकिन हमारी सेना ने उसका सही जवाब दिया। अभी इस मामले की जांच चल रही है और अब तक किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।


सेना के अधिकारी ने बताया, "25 और 26 अप्रैल 2025 की रात पाकिस्तान की सेना की ओर से कई चौकियों से कश्मीर में एलओसी पर बिना किसी उकसावे के छोटी गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने छोटे हथियारों से सही तरीके से जवाब दिया। अब तक कोई भी हताहत नहीं हुआ है।" आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले और बेगुनाह लोगों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जिससे पाकिस्तान बौखला गया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता