ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Pahalgam Terror Attack: हर पाकिस्तानी को छोड़ना होगा भारत, केंद्र सरकार ने बढ़ाई समय सीमा; जानिए.. क्या है नई डेडलाइन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश जारी किया था. इसकी अवधि खत्म होने के बाद सरकार ने समय सीमा बढ़ा दी है.

Pahalgam Terror Attack
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pahalgam Terror Attack: बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। इस हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। हमले के पीछे पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों का हाथ बताया गया है।


इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश जारी किया था। पहले समय सीमा 30 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन मियाद पूरी होने के बावजूद, सरकार ने अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश अगले नोटिस तक लागू रहेगा।


सरकारी आदेश के बाद पिछले छह दिनों में 786 पाकिस्तानी नागरिक, जिनमें 55 राजनयिक, उनके आश्रित और सहायक कर्मचारी शामिल हैं—अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत छोड़ चुके हैं। इसके अलावा, 8 भारतीय नागरिक, जो पाकिस्तानी वीजा धारक थे, भी पाकिस्तान लौट चुके हैं।


29 अप्रैल को 10 राजनयिकों समेत 94 पाकिस्तानी, 28 अप्रैल को 36 राजनयिकों सहित 145, 27 अप्रैल को 9 राजनयिकों समेत 237, 26 अप्रैल को 81, 25 अप्रैल को 191, और 24 अप्रैल को 28 पाकिस्तानी नागरिक भारत से जा चुके हैं। इसी अवधि में, पंजाब से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए 1,465 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौटे हैं, जिनमें 25 राजनयिक और अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 151 पाकिस्तानी नागरिक, जो दीर्घकालिक भारतीय वीजा धारक हैं, भी भारत आए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता