ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

ओडिशा में 14 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन, 5 मई की सुबह से 19 मई तक लॉकडाउन लागू

DESK: देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर ओडिशा सरकार ने राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। लॉकडाउन बुधवार

ओडिशा में 14 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन, 5 मई की सुबह से 19 मई तक लॉकडाउन लागू
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर ओडिशा सरकार ने राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। लॉकडाउन बुधवार (5 मई) की सुबह से बुधवार (19 मई) तक लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और हेल्थ सेवाओं को छूट दी गयी है। अपने जरूरी कार्यों को लेकर लोग  सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक घर से 500 मीटर के दायरे में निकल सकेंगे। बीते चौबीस घंटे में ओडिशा में कोरोना के 8015 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल 69453 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। कोरोना के अब तक 4,62,622 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में अब तक 2068 मौतें हो चुकी है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया।


देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में लगातार कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों से बढ़ोतरी से लोगों में खौफ है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, दवा और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। रविवार को ओडिशा सरकार ने प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। ओडिशा में 5 मई से 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी।