ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

रात में पत्नी से फोन पर कहा 5 मिनट में घर आता हूं...सुबह पति की लाश मिलने से उजड़ गई दुनिया

NOIDA: ख़बर ग्रेटर नोएडा से है, जहां आज सुबह एक डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. एक युवक का शव ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक के पास बरामद किया गया. मृतक की पहचान गौर सिटी म

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NOIDA: ख़बर ग्रेटर नोएडा से है, जहां आज सुबह एक डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. एक युवक का शव ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक के पास बरामद किया गया. मृतक की पहचान गौर सिटी में रहने वाले गौरव चंदेल के रूप में हुई है. आरोप है कि गौरव का मर्डर किया गया है.


मृतक के परिजनों ने सोमवार देर रात उसके लापता होने का केस थाने में दर्ज कराया था लेकिन आज सुबह उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि बीती रात गौरव गुरुग्राम ऑफिस से खुद की गाड़ी से गौर सिटी के लिए निकले थे. पृथला चौक के पास पहुंचने पर उन्होंने अपने घर वालों से बात की और पत्नी को कहा कि वो 5 मिनट में घर पहुंच रहे हैं. काफी देर के बाद भी जब गौरव घर नहीं पहुंचे तो घर के लोगों ने उन्हें फोन किया. लेकिन गौरव नें फोन नहीं उठाया. 


जिसके बाद गौरव को उनके घर और सोसायटी के लोगों ने पूरी रात ढूंढा लेकिन वे नहीं मिले. परेशान परिवार ने बिसरख थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. वहीं आज सुबह जब गौरव की लाश मिले तो हड़कंप मच गया. गौरव की मौत हुई है या फिर उसकी हत्या..पुलिस इसकी जांच कर रही है.



टैग्स