ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोर हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

नीतीश का टाइम पूरा, BJP का चांस नहीं: मुकेश सहनी बोले-2025 में मल्लाह का बेटा बिहार का CM होगा

DESK: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का टाइम पूरा हो गया है औऱ बीजेपी बिहार की सत्ता में आने का जो ख्वाब देख रही है वह कभी पूरा नहीं होगा। ये भविष्यवाणी हमारी नहीं है और ना ही किस

नीतीश का टाइम पूरा, BJP का चांस नहीं: मुकेश सहनी बोले-2025 में मल्लाह का बेटा बिहार का CM होगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का टाइम पूरा हो गया है औऱ बीजेपी बिहार की सत्ता में आने का जो ख्वाब देख रही है वह कभी पूरा नहीं होगा। ये भविष्यवाणी हमारी नहीं है और ना ही किसी विपक्षी पार्टी के नेता ने की है। बिहार की सत्ता में साझीदार वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ये दावा किया है। मुकेश सहनी कह रहे हैं कि 2025 में बिहार का मुख्यमंत्री मल्लाह का बेटा होगा।


उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी

दरअसल मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ताकत झोंक दी है. हालांकि चुनाव अगले साल की शुरूआत में होनी है लेकिन मुकेश सहनी अभी से ही जनसभाएं कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार का निषाद समाज जाग चुका है. उसे थोड़ा औऱ जागरूक होने की जरूरत है. अगर निषाद समाज के लोग जागरूक हो गये तो 2025 में बिहार का मुख्यमंत्री मल्लाह का बेटा होगा।


हम किंगमेकर हैं

मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश की चुनावी सभा में बिहार में अपने ताकत के बारे में बताया. मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में निषाद समाज की सरकार है. वीआईपी पार्टी का उतना ही वैल्यू है जितना बीजेपी का. अगर बीजेपी के बगैर सरकार नहीं चल सकती तो वीआईपी पार्टी के बगैर भी बिहार की सरकार नहीं चल सकती. मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार सरकार का हर अहम फैसला उनसे राय लेकर ही किया जाता है. बिहार का बजट भी उनकी सहमति के बाद ही तैयार किया जाता है. उसमें वे तय करते हैं कि निषाद समाज के लिए कितना पैसा खर्च होगा।


बिहार से बाहर सिर्फ निषाद से दोस्ती

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में उनकी दोस्ती एनडीए से है. वहां वे एनडीए के साथ सरकार चला रहे हैं लेकिन बिहार से बाहर किसी पार्टी से कोई दोस्ती नहीं है. उन्होंने बीजेपी को साफ साफ कह दिया है कि बिहार से बाहर उनकी दोस्ती सिर्फ निषाद समाज के लोगों से है. मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार वे उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत दिखायेंगे औऱ उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली जायेंगे।