ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, RBI बोला- इस बार डबल डिजिट में दौड़ेगी अर्थव्यवस्था

DESK : आरबीआई ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में आज ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि समिति ने ब्याज दरों को बरकरार

नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, RBI बोला- इस बार डबल डिजिट में दौड़ेगी अर्थव्यवस्था
Anamika
2 मिनट

DESK : आरबीआई ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में आज ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि समिति ने ब्याज दरों को बरकरार रखने का फैसला लिया गया है. 

इसके साथ ही रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेपो रेट 4 फीसदी और और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर ही है.इसके साथ ही शक्तिकांत दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था में रिकवरी के संकेत और भी मजबूत हुए हैं. महामारी से संकट की स्थिति में पहुंचे अधिकतर सेक्टर्स अब सामान्य स्तर की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.

आरबीआई गवर्नर ने कहा, ‘महंगाई दर 6 फीसदी के टॉलरेंस स्तर के नीचे आ गई है. आर्थिक विकास का अनुमान पहले से बेहतर हुआ है. एमपीसी का मानना है कि मौजूदा समय में ग्रोथ को सपोर्ट करना जरूरी है.’ 

उन्होंने कहा कि  ‘दूसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की पूरी क्षमता का उपयोग 63.3 फीसदी तक बेहतर हुआ है. हाल के महीनों में एफडीआई और विदेशी संस्थागत निवेश भी इजाफा हुआ है.'