ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

फांसी टालने के लिए निर्भया के दोषी खेल रहे कानूनी दांव-पेंच, अक्षय ने दाखिल की क्यूरेटिव पिटीशन

DELHI: निर्भया के गुनहगारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. दोषियों को सूली पर चढ़ाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इसी बीच फांसी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: निर्भया के गुनहगारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. दोषियों को सूली पर चढ़ाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इसी बीच फांसी टालने के लिए दोषी हर रोज नये कानूनी दांव-पेंच खेल रहे हैं. फांसी से बचने के लिए अब निर्भया के दोषी अक्षय सिंह ने क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की है.


अक्षय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की है. अक्षय के अलावा एक और दोषी विनय आज दया याचिका दाखिल करेगा. वहीं दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई है और आज इस पर फैसला आएगा. दया याचिका खारिज करने के खिलाफ कोर्ट में दायर याचिका में मुकेश ने डेथ वारंट को निरस्त करने की मांग की है.


कानूनी प्रक्रिया में अगर कोई बदलाव नहीं हुआ तो 1 फरवरी को सुबह 6 बजे निर्भया के चारों गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा. निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए उत्तर प्रदेश जेल महानिदेशालय ने जल्लाद पवन के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है और गुरुवार सुबह उसे तिहाड़ जेल लाया जाएगा.