ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती

नेपाली संसद में भारत के लिए खड़ी होनेवाली सांसद पर एक्शन, पार्टी से निष्कासित

DESK : भारत के खिलाफ नेपाल में लगातार बेचैनी का आलम है. नेपाली संसद में नक्शा विवाद पर भारत के पक्ष में बोलने वाली महिला सांसद सरिता गिरी के ऊपर कार्यवाही हुई है. नेपाल की समाजवादी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : भारत के खिलाफ नेपाल में लगातार बेचैनी का आलम है. नेपाली संसद में नक्शा विवाद पर भारत के पक्ष में बोलने वाली महिला सांसद सरिता गिरी के ऊपर कार्यवाही हुई है. नेपाल की समाजवादी पार्टी ने उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया है. सरिता गिरी की संसद सदस्यता भी चली गई है.


आपको याद दिला दें कि नक्शा विवाद को लेकर जब संसद में ओली सरकार ने प्रस्ताव पेश किया था तब सांसद सरिता गिरी ने मजबूती से इस प्रस्ताव का विरोध किया था कि भारत के पक्ष में जोरदार तरीके से बात भी रखी थी. नेपाली संसद में महिला सांसद सरिता गिरी का रुख देखकर उनकी संसद सदस्यता चली गई थी. लेकिन अब सरिता गिरी की पार्टी ने ही उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया है.


नेपाल और भारत के बीच रिश्ते विवादित व्यक्ति को लेकर खराब हुए 8 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपुलेख से धारचूला तक बनाई सड़क का उद्घाटन किया था. इसके बाद नेपाल ने लिपुलेख को अपना हिस्सा बताते हुए विरोध जताया.18 मई को नेपाल ने नया नक्शा जारी किया, जिसमें भारत के तीन इलाके लिपुलेख, लिंपिया अधूरा और काला पानी को अपना हिस्सा बताया.


इस विवाद के सामने आने के बाद नेपाल की कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पास किया और फिर बाद में से संसद से मंजूरी भी दिला दी. विवादित नक्शे पर संशोधन प्रस्ताव के दौरान संसद में सरिता गिरी ने जोरदार तरीके से इसका विरोध किया था. आपको बता दें कि नेपाली संसद में 275 में से 258 सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था.