ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

नेपाल के वीडियो को महाकुंभ का बताकर वायरल किया पोस्‍ट, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Mahakumbh 2025: महाकुंभ से जुड़ी अफवाह फैलाने वाले 8 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोपी वीडियो को महाकुंभ का बताकर नेपाल का वीडियो शेयर कर रहे थे।

Mahakumbh 2025
8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली महाकुंभ नगर में सात ‘एक्स' अकाउंट चलाने वाले व्यक्तियों और एक इंस्टाग्राम चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी, कुंभ राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुंभ मेले को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने के लिए सात ‘एक्स' अकाउंट और एक इंस्टाग्राम अकाउंट के संचालकों के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।


पुलिस ने बताया कि ‘एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि महाकुंभ 2025 मौत का महाकुंभ है जिसमें भगदड़ कांड में एक ही परिवार से तीन लोगों की जान चली गई और परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस से कंधे पर शवों को लेकर जा रहे हैं। इस वीडियो का सत्यापन करने पर यह वीडियो नेपाल का पाया गया। इस वीडियो की सामग्री का खंडन भी कुंभ मेला पुलिस के अकाउंट से किया जा चुका है। 


खबरों के मुताबिक, टाइगर यादव की आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें नाट्य रूपांतरण करते हुए यह दिखाया जा रहा था कि कुंभ मेला में मृतकों के शवों को नदी में प्रवाहित कराया जा रहा है और जिनकी सांस चल रही है उनकी किडनी को निकाल कर उनके शवों को नदी में बहाया जा रहा है। दरअसल नेपाल के एक वीडियो को महाकुंभ का बताकर भ्रामक पोस्ट को वायरल किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता