ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Nepal: बुद्धा एयर के प्लेन में लगी आग,यात्रियों में मचा हडकंप; 76 लोग थे सवार

नेपाल की बुद्धा एयरलाइंस के एक विमान के बाएं इंजन में आग लग गई। इसके बाद उड़ान को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

buddha air flight
buddha air flight
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NEPAL : भारत के पड़ोसी देश नेपाल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुद्धा एयरलाइंस के एक विमान में उड़ान के दौरान आग लग गई। यह आग विमान के बाएं इंजन में लगी। इसके बाद काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसकी मैनुअल लैंडिंग की गई। विमान में क्रू मेंबर समेत 76 लोग सवार थे। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


जानकारी के अनुसार, बुद्धा एयर के एक प्लेन के बाएं इंजन में आग लगने की वजह से राजधानी काठमांडू से 43 किलोमीटर पूर्व में पहुंच गया। जिसके बाद सिंगल इंजन पर फ्लाई करके यह काठमांडू लौट आया। फिर सुबह 11:15 बजे इसकी त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मैन्युल लैंडिंग की गई। हालांकि, प्लेन में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।


मालूम हो कि, इससे दो दिन पहले दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट ने केरल के करिपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी। पायलट ने प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी की शिकायत दर्ज की थी।  फ्लाइट नंबर IX344 दुबई से करिपुर आ रही थी, जिसमें चालक दल के छह सदस्यों सहित 182 यात्री सवार थे। बता दें कि प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के कारण लैंडिंग के समय पहिये नहीं खुलते हैं, जो हादसे की वजह बन सकता है।