ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

DJ बजाकर डांस कर रही थी लड़कियां, तेज आवाज से परेशान पड़ोसी ने पीटा

DESK: नए साल के मौके पर लड़कियां डीजे के तेज साउंड पर डांस कर रही थी, लेकिन इस तेज साउंड के कारण पड़ोसी परेशान था. जिससे नाराज पड़ोसी ने लड़कियों की बाल पकड़कर पिटाई कर दी. यह मामल

 DJ बजाकर डांस कर रही थी लड़कियां, तेज आवाज से परेशान पड़ोसी ने पीटा
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: नए साल के मौके पर लड़कियां डीजे के तेज साउंड पर डांस कर रही थी, लेकिन इस तेज साउंड के कारण पड़ोसी परेशान था. जिससे नाराज पड़ोसी ने लड़कियों की बाल पकड़कर पिटाई कर दी. यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है. 

एक साथ जुटी थी कई सहेली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर एक साथ कई लड़कियां जुटी हुई थी. जश्न का माहौल था. सभी गाने पर डांस कर रही थी, लेकिन तेज आवाज से परेशान पड़ोसी को यह पसंद नहीं आ रहा था. जिसके बाद पहुंचा और लड़कियों की पिटाई कर दी. इस दौरान जब परिजन आए तो परिजनों के साथ भी मारपीट किया. 

जबरन करा रहा था साउंड बंद

परिजनों ने बताया कि दर्रीघाट एक घर में लड़कियों की पार्टी चल रही थी. इस दौरान पड़ोसी सोनू बर्मन वहां आ गया और डीजे बंद करने के लिए कहने लगा और शोर करने लगा. इस पर लड़कियों ने कहा कि बंद कराने वाले आप कौन होते हैं. जिसके बाद वह भड़क गया. आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी गई है.