ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

न्यायपालिका पर राजस्थान सीएम का बड़ा बयान: ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार, मैंने सुना है कि वकील लिख आते हैं फैसला

RAJASTHAN: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज न्यायपालिका में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्

न्यायपालिका पर राजस्थान सीएम का बड़ा बयान: ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार, मैंने सुना है कि वकील लिख आते हैं फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAJASTHAN: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज न्यायपालिका में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट तक लिख आते हैं और वही जजमेंट सामने आता है। ज्यूडिशियरी के अंदर आखिर यह हो क्या रहा है? चाहे लोअर ज्यूडिशियरी हो या अपर सभी जगह हालात गंभीर हैं। देशवासियों को सोचने की जरूरत है। 


उन्होंने कहा कि आज से 25 साल पहले हाईकोर्ट जज बनाने की रिकमेंडेशन मुख्यमंत्री देते थे। हमने वो जमाना भी देखा है। जब मैं सांसद था, केंद्रीय मंत्री था तब कई सिफारिशें होती थी। हाईकोर्ट के कई जज बनवाने में हमने मदद की लेकिन जज बनने के बाद मैंने जीवनभर उन लोगों से बात नहीं की। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि न्यायपालिका, RPSC, ACB जैसे संस्थानों में मैंने जिन्दगी में कभी हस्तक्षेप नहीं किया और ना ही करना चाहिए। 


CBI, IT और ED की कार्रवाई पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जांच एजेंसियों पर हमें गर्व है लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी हालत और साख खराब कर दी है। मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते है वही जजमेंट आता है।