ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, किडनैप कर 4 लड़कों ने की हैवानियत

ALWAR: देश में लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला राजस्थान के अलवर का है, जहां एक नाबालिग

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

ALWAR: देश में लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला राजस्थान के अलवर का है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है. तिजारा थाना क्षेत्र में 4 लड़कों ने 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ जुर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. 


ख़बरों के मुताबिक तिजारा थाना क्षेत्र में चार युवक एक नाबालिग लड़की को अगवा कर अपने साथ ले गए. लड़कों ने तीन दिन तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर लड़की के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. परिवार वालों के मुताबिक 26 जनवरी को उनकी 13 साल की बेटी खेत पर गई थी. आरोप है कि साकिब नाम के लड़के ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लड़की की किडनैपिंग कर ली. 


आरोपियों ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर अरंडका गांव की काली पहाड़ी में गैंगरेप किया. तीन दिन तक आरोपी पीड़िता को अलग-अलग जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस को जब घटना की खबर लगी तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़िता को मुक्त कराया. पुलिस के पहुंचने से पहले चारों आरोपी फरार हो गये थे. पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाकर पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों की तलाश कर रही है.


टैग्स