ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

रद्द होगी निजी स्कूल की मान्यता! मुजफ्फरनगर मामले में योगी सरकार का बड़ा एक्शन

DESK: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका द्वारा दूसरे छात्रों से मुस्लिम छात्र की पिटाई कराने के मामले में योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। छात्र की पिट

रद्द होगी निजी स्कूल की मान्यता! मुजफ्फरनगर मामले में योगी सरकार का बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका द्वारा दूसरे छात्रों से मुस्लिम छात्र की पिटाई कराने के मामले में योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है और स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।


सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग ने स्कूल के मानकों को लेकर कई बिदुओं पर शो-कॉज किया है। इसके साथ ही आदेश जारी किया है कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने तक स्कूल को बंद रखा जाए। इसके साथ ही कहा गया है कि ऐसे हालत में स्कूल संचालित नहीं किया जा सकता है और स्कूल के छात्रों का दूसरे स्कूल में एडमिशन कराने के लिए शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया गया है।


बता दें कि मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर खूब सियासत हो रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है। आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने सफाई देते हुए कहा है कि उसका इरादा किसी की धार्मिक और सामाजिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। शिक्षिका ने कहा है कि वह दिव्यांग है और बच्चों को कंट्रोल करने के लिए ऐसा कदम उठाया था।