ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मुंबई में लॉकडाउन की तैयारी, कोरोना के बढ़ते केस देखकर BMC ले सकता है फैसला

DESK : कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए भले ही वैक्सीन आ गई हो और इसे लगाने का दूसरा चरण भी शुरू कर दिया गया हो लेकिन मुंबई में अचानक से कोरोना के नए केस बढ़ने लगे हैं. बढ़ते हुए कोरोना के मामलों क

मुंबई में लॉकडाउन की तैयारी, कोरोना के बढ़ते केस देखकर BMC ले सकता है फैसला
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए भले ही वैक्सीन आ गई हो और इसे लगाने का दूसरा चरण भी शुरू कर दिया गया हो लेकिन मुंबई में अचानक से कोरोना के नए केस बढ़ने लगे हैं. बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखकर बीएमसी अब इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि मुंबई में लोकल लॉकडाउन लगाया जाए. मुंबई के चेंबूर और तिलक नगर में कोरोना के सबसे अधिक मामले बढ़े हैं. मंगलवार तक चेंबूर के 530 सौ हाउसिंग सोसायटी ओं को लोकल लॉकडाउन लगाने वाला चेतावनी नोटिस बीएमसी ने जारी किया है. बीएमसी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर कोरोना के मामले ज्यादा बढ़ते हैं तो इस इलाके को सील कर दिया जाएगा.

हालांकि मुंबई में कोरोना का ट्रेंड नए तरीके का है यहां ज्यादातर मामले अब नॉन प्लान एरिया से सामने आ रहे हैं. नगर निगम ने लोकल लॉकडाउन लगाने का संकेत देते हुए चेतावनी जारी की है, लेकिन लोगों पर इसका कितना असर होगा यह देखने वाली बात होगी.

बीएमसी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अब लोकल लॉकडाउन की अगर आवश्यकता हुई तो वह इसकी तरफ आगे बढ़ेगा. लोकल लेवल पर अगर किसी सोसाइटी या किसी इलाके के लोग सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं तो हम उस इलाके को सील कर देंगे. चेंबूर में रोजाना 1500  मामले देखने को मिल रहे थे, लेकिन अब अचानक से यहां 25 सौ से ज्यादा के सामने आ रहे हैं.