ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

मुकेश अंबानी के बंगले पर तैनात CRPF जवान की राइफल से गलती से दबा ट्रिगर, गोली लगने से हुई मौत

MUMBAI: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई है. जवान की ऑटोमेटिक राइफल से अचानक गलती से गोली चल गई और हादसे म

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई है. जवान की ऑटोमेटिक राइफल से अचानक गलती से गोली चल गई और हादसे में उसकी मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान 30 साल के रामभाई बकोत्रा के रूप में की गई है जो गुजरात का रहने वाला था.


बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ का जवान मुंबई के पेद्दार रोड पर एंटीलिया के गेट पर तैनात था. बुधवार की शाम को जब बकोत्रा जब अपना राइफल निकाल रहा था, उसी वक्त उसका पैर फिसल गया और गलती से ट्रिगर खींच गया. इस दौरान ऑटोमेटिक रायफल से दो बार फायरिंग हो गई और गोली जवान के पेट में लग गई.


गोली लगने के बाद जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस को शुरुआती जांच में लगा कि जवान ने खुदकुशी की है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पूरी घटना का पता चल गया.