ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, इस दिन दिया जाएगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 मिलेगा। यह अवॉर्ड उन्हें 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।

mumbai
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 23 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा।


भारत सरकार ने मोहनलाल को उनके लंबे और सफल फिल्मी करियर के लिए यह अवॉर्ड देने की घोषणा की है। चार दशक से अधिक समय से सक्रिय मोहनलाल ने यादगार किरदारों और बेहतरीन अभिनय से न केवल मलयालम सिनेमा में, बल्कि पूरे देश के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा— “मोहनलाल की अद्भुत सिनेमाई यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उनके आइकॉनिक योगदान और निरंतर मेहनत ने भारतीय फिल्म इतिहास में उन्हें एक अलग पहचान दी है।


यह अवॉर्ड हर साल ऐसे दिग्गजों को दिया जाता है जिन्होंने भारतीय सिनेमा के विकास और योगदान में विशेष भूमिका निभाई हो। मोहनलाल के काम को वर्षों से सराहा गया है और उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। अब उन्हें सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान मिल रहा है।


टैग्स