ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके से भारी तनाव, कमांडो ने संभाला मोर्चा

DESK: मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की रात तीन लोगों की हत्या के बाद हालात एक बार फिर काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस दौरान कई घरों में

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके से भारी तनाव, कमांडो ने संभाला मोर्चा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की रात तीन लोगों की हत्या के बाद हालात एक बार फिर काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस दौरान कई घरों में आगजनी भी की गई है। शनिवार को भी विष्णुपुर के क्वाक्टा इलाके से जबरदस्त फायरिंग की खबर आर रही है। कुकी बहुल पहाड़ी इलाके में गोलीबारी हो रही है। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।


दरअसल, शुक्रवार की रात विष्णुपुर में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही कुकी समुदाय के लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। बिष्णुपुर के क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है। कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में पहुंच गए और मैतेई इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी।


इससे पहले गुरुवार की शाम को भी बिष्णुपुर में कई इलाकों में फायरिंग के बाद हालात तनावपूर्ण बन गए थे। यहां भीड़ की सुरक्षाकर्मियों के साथ तीखी झड़प हो गई थी। भीड़ ने बिष्णुपुर जिले में दूसरी आईआरबी यूनिट की चौकियों पर हमला किया और गोला-बारूद समेत कई हथियार लूटकर ले गए थे।