ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Manipur Internet ban: मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, मैतई नेता की अरेस्टिंग के बाद बवाल; पांच जिलों में इंटरनेट बंद

Manipur Internet ban: मणिपुर में मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद उपजे तनाव के चलते पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सरकार ने भड़काऊ अफवाहों की आशंका में भीड़ पर भी प्रतिबंध लगाया है।

Manipur Internet ban
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Manipur Internet ban: मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। खबर है कि मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। इन प्रदर्शनों के चलते इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और विष्णुपुर जिलों में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मणिपुर सरकार ने इन पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट, सोशल मीडिया ऐप, वीपीएन और डोंगल सेवाओं पर अगले पांच दिनों तक रोक लगा दी है। यह रोक 11:45 बजे रात से प्रभावी कर दी गई है। साथ ही, इन जिलों में भीड़ जुटाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।


राज्य सरकार ने यह फैसला अफवाहों और भड़काऊ सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए लिया है। अधिकारियों को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सकते हैं। वे आपत्तिजनक तस्वीरें, भाषण और वीडियो साझा कर राज्य में सांप्रदायिक तनाव को और भड़का सकते हैं, जिससे जान-माल को खतरा हो सकता है।


मणिपुर गृह विभाग के आयुक्त-सह-सचिव एन अशोक कुमार ने एक बयान में कहा, मौजूदा कानून-व्यवस्था की नाजुक स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया के ज़रिए गलत सूचनाओं के प्रसार की पूरी संभावना है। इससे राज्य में हालात और बिगड़ सकते हैं। 


एक रिपोर्ट के अनुसार, टेंगोल की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने क्वाकेथेल और उरीपोक क्षेत्रों में सड़क पर टायर और पुराने फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने दोपहर करीब 2:30 बजे की थी, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता