ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

स्कूल जाने वाली लड़कियों को करता था गंदे इशारे, मम्मियों ने कपड़े उतरवाकर सरेआम कर दी धुनाई

AMBALA: स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करना एक मनचले को भारी पड़ गया. लड़कियों की मम्मियों ने मनचले की जमकर मरम्मत कर दी है. लड़कियों की मां ने सरेआम आरोपी के सार

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

AMBALA: स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करना एक मनचले को भारी पड़ गया. लड़कियों की मम्मियों ने मनचले की जमकर मरम्मत कर दी है. लड़कियों की मां ने सरेआम आरोपी के सारे कपड़े उतरवार उसकी जमकर धुनाई की है. जिसके बाद बदमाश के होश ठिकाने आ गये. 


घटना पंजाब के अंबाला शहर की है. बताया जा रहा है कि एक दुकान पर नौकरी करने वाला लड़का वहां से न‍िकलने वाली स्कूली छात्राओं को गंदे इशारे करता था. लड़कियों के मुताबिक आरोपी हर रोज उनके साथ अश्लील हरकत भी करता था. छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की. फिर क्या था छात्राओं की मम्मियों ने लड़के को सबक सीखाने की ठानी. भड़की मम्मियां मौके पर पहुंची और लड़के को पकड़ा. फिर बारी-बारी से उसके सारे कपड़े उतार द‍िए और उसकी जमकर धुनाई कर दी. 


आरोपी की पिटाई करने के बाद लोगों ने लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी युवक के परिजन भी पुलिस थाने पहुंचे थे जहां पुलिस ने उनसे बातचीत की. आरोपी के परिवारवालों ने भी कहा कि उसे अपनी गलती की सजा मिलनी चाहिए.


टैग्स