ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

रिश्वत का पैसा हाथ में नहीं लेती थी महिला जवान, देने वाले से रखवाती थी पॉकेट में

DESK: एक महिला जवान ड्यूटी के दौरान अपने हाथ में रिश्वत का पैसा नहीं लेती थी. वह रिश्वत देने वाले से अपने जेब में पैसा रखवाती थी. इसका वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने सस्पे

रिश्वत का पैसा हाथ में नहीं लेती थी महिला जवान, देने वाले से रखवाती थी पॉकेट में
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  एक महिला जवान ड्यूटी के दौरान अपने हाथ में रिश्वत का पैसा नहीं लेती थी. वह रिश्वत देने वाले से अपने जेब में पैसा रखवाती थी. इसका वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने सस्पेंड कर दिया है. यह मामला महाराष्ट्र के पिंपरी का है. 

वायरल वीडियो में दिख रहा था कि महिला जवान स्वाति सोनर कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए नोट को अपनी पैंट की पिछली जेब में रखवा रही थी. लेकिन इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया. जब वीडियो वायरल हुआ तो ट्रैफिक एसीपी ने सस्पेंड कर दिया है.

हेलमेट नहीं पहनने पर मांग रही थी रिश्वत

बताया जा रहा है कि महिला जवान का पिंपरी के शगुन चौक के पास ड्यूटी लगी हुई थी. इस दौरान एक महिला अपने बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी. लेकिन हेलमेट नहीं होने के कारण महिला जवान ने रोका और फाइन करने के नाम पर रिश्वत मांगने लगी. इस दौरान महिला उससे पैसा देने पर राजी हो गई, लेकिन उसने पैसा हाथ में लेने के बदले पिछले जेब में पैसा डलवाया. जिस जगह पर रिश्वत ले रही थी उसके सामने कुछ अधिकारी भी थे.


टैग्स