ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के जलगांव से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 15 मजदूरों की जान चली गई. वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्प

भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के जलगांव से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 15 मजदूरों की जान चली गई. वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

यह हादसा यवल तालुक के किंगांव गांव के पास की है, जहां पपीते से लदा ट्रक पलटने से यह  हादसा हो गया.हादसा रविवार की रात एक बजे के करीब हुई है.  बताया जा रहा है कि सड़क पर कई गड्ढे हैं जिस वजह से हादसा हुआ.

बताया जा रहा है कि पपीते से भरे ट्रक में 21 मजदूर भी सवार थे. तभी यवल रोड सड़क में गड्ढे की वजह से ट्रक पलट गई. इस हादसे में ट्रक में सवार 15 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद जलगांव और यवल की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सीधा करने के बाद मजदूरों के शवों को निकाला गया. सभी मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.