ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

पेट नहीं भरने पर रोती थी दो महीने की मासूम बच्ची, गुस्से में मां ने हत्या कर गटर में डाल दी लाश

KOLKATA: कहते हैं मां के आंचल में उसके बच्चे सबसे ज्यादा महफूज होते हैं...कहावत ये भी है कि अपनी औलाद के लिए मां पूरी दुनिया से लड़ लेती है. लेकिन तब क्या हो जब जन्म देन

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

KOLKATA: कहते हैं मां के आंचल में उसके बच्चे सबसे ज्यादा महफूज होते हैं...कहावत ये भी है कि अपनी औलाद के लिए मां पूरी दुनिया से लड़ लेती है. लेकिन तब क्या हो जब  जन्म देने वाली एक मां अपने ही जिगर के टुकड़े को बेरहमी से मार दे. ममता को शर्मसार करती ये घटना कोलकाता के बेलियाघाटा इलाके की है. 


बताया जा रहा है कि संध्या मालो नाम की महिला की दो महीने की बेटी को जितनी भूख लगती थी, उसके मुताबिक वह उसे दूध नहीं पिला पा रही थी. पेट नहीं भरने के कारण बच्ची हमेशा रोती रहती थी. जिससे महिला परेशान हो गई. गुस्से में महिला ने अपनी 2 महीने की बेटी का कत्ल कर दिया. फिर शव को प्लास्टिक में भरकर मैनहोल में फेंक दिया और मुंह बंद कर दिया.


बच्ची का कत्ल करने के बाद आरोपी महिला ने मासूम के किडनैप होने की साजिश रची, लेकिन पुलिस की पूछताछ में वो टूट गई और कत्ल की सारी कहानी बयां कर दी. परिवार के सदस्य महिला की इस घिनौनी हरकत से हैरान हैं. वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी संध्या मालो ने डिप्रेशन में आकर ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है.


टैग्स