ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

Lottery winner: एक करोड़ की लॉटरी का विजेता अब तक लापता, ढोल-नगाड़े बजाकर हो रही तलाश

Lottery winner: लुधियाना में एक करोड़ रुपये की लॉटरी का विजेता अब तक लापता है। ‘ओमकार लॉटरी’ के मालिक ढोल-नगाड़ों के साथ उस भाग्यशाली व्यक्ति की तलाश में शहरभर में अभियान चला रहे हैं।

Lottery winner
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Lottery winner: पंजाब के लुधियाना शहर में इन दिनों एक अनोखी खोज अभियान चलाया जा रहा है। शहर की एक लॉटरी दुकान ‘ओमकार लॉटरी’ के मालिक ने एक करोड़ रुपये की लॉटरी के विजेता को खोजने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ प्रचार अभियान शुरू किया है।


जानकारी के अनुसार, लॉटरी नंबर 7565 का टिकट करीब दो हजार रुपये में बेचा गया था। इसी नंबर पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है। लेकिन अब तक टिकट खरीदने वाला व्यक्ति सामने नहीं आया है। दुकान मालिक का कहना है कि टिकट खरीदते समय उस ग्राहक ने अपना नाम और मोबाइल नंबर देने से इंकार कर दिया था, जिससे अब उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।


लॉटरी कंपनी की ओर से पूरे शहर में मुनादी कराई जा रही है ताकि यह खबर हर कोने तक पहुंच सके। कंपनी ने अपील की है कि जिसके पास 7565 नंबर वाला टिकट है, वह जल्द से जल्द संपर्क कर अपनी इनामी राशि का दावा करे।


दुकान मालिक ने बताया कि टिकट जारी हुए अब कई हफ्ते बीत चुके हैं। नियमों के मुताबिक विजेता को इनाम का दावा करने के लिए केवल एक महीने का समय दिया जाता है। यदि तय समय में कोई दावा नहीं किया गया तो इनाम रद्द कर दिया जाएगा और यह राशि किसी अन्य को नहीं दी जाएगी।


मालिक के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब उनकी दुकान से बड़ी लॉटरी निकली हो। इससे पहले भी उनकी दुकान से बेचे गए टिकटों पर 20 लाख और 50 लाख रुपये तक के इनाम मिल चुके हैं। इस बार एक करोड़ के इनाम को लेकर शहर भर में चर्चा का माहौल है। लुधियाना के कई इलाकों में ढोल-नगाड़ों के जरिए यह संदेश फैलाया जा रहा है कि विजेता जल्द सामने आए।


अगर आने वाले कुछ दिनों में वह भाग्यशाली व्यक्ति नहीं मिला, तो इनाम हमेशा के लिए बेकार हो जाएगा। इस बीच, लुधियाना के लोग भी इस रहस्यमयी विजेता को लेकर उत्सुक हैं और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर वह कौन है, जिसके हाथ में एक करोड़ रुपये का भाग्यशाली टिकट है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता