ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

जिस लॉटरी टिकट को कूड़े में फेंक दिया...उसी ने सब्जी दुकानदार को बना दिया करोड़पति

KOLKATA: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक सब्जी दुकानदार की खुशी का ठिकाना उस वक्त नहीं रहा, जब वो करोड़पति बन गया. सब्जी विक्रेता ने लॉटरी में 1 करोड़ रुपये जीत लिये है

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

KOLKATA: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक सब्जी दुकानदार की खुशी का ठिकाना उस वक्त नहीं रहा, जब वो करोड़पति बन गया. सब्जी विक्रेता ने लॉटरी में 1 करोड़ रुपये जीत लिये हैं. कोलकाता के दमदम इलाके में सब्जी की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने नए साल पर नगालैंड लॉटरी के टिकट खरीदे थे.


सब्जी की दुकान चलाने वाले सादिक ने अपनी पत्नी अमीना के साथ नए साल पर लॉटरी के 5 टिकट खरीदे थे. लॉटरी के इनामों का जब ऐलान हुआ तो सादिक के साथ सब्जी बेचने वाले कुछ दुकानदारों ने उसे बताया कि उसे कोई इनाम नहीं मिला है. जिसके बाद गुस्से में सादिक ने अपने टिकट कूड़ेदान में फेंक दिए. अगले दिन सादिक सुबह कुछ सामान लेने बाजार पहुंचा तो लॉटरी बेचने वाले दुकानदार ने उससे टिकट के बारे में पूछते हुए कहा कि उसे 1 करोड़ का इनाम मिला है.



जिसके बाद सादिक और उसकी पत्नी अमीना ने कूड़ेदान में फेंके गये टिकटों को खोजना शुरू किया. काफी खोजबीन के बाद सादिक को टिकट मिला तो वो खुशी से झूम उठा. सादिक ने जो 5 टिकट खरीदे थे, उसमें एक पर उसे 1 करोड़ और बाकी 4 टिकटों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम मिला. इनाम मिलने के बाद सादिक ने सबसे पहले अपने बच्चों के लिए एसयूवी बुक कराई है, साथ ही वो अपने बच्चों का एडमिशन अच्छे स्कूल में कराने वाला है.