ब्रेकिंग
Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला

लंदन में बसेंगे मुकेश अंबानी: 592 करोड़ में खरीदा बंगला, 300 एकड़ जमीन में बने आलीशान बंगले में 49 बेडरूम

DESK : भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी अब लंदन में भी बसेंगे. अंबानी ने लंदन में तकरीबन 600 करोड़ रूपये में आलीशान बंगला खरीदा है. हालांकि अंबानी परिवार

लंदन में बसेंगे मुकेश अंबानी: 592 करोड़ में खरीदा बंगला, 300 एकड़ जमीन में बने आलीशान बंगले में 49 बेडरूम
Editor
3 मिनट

DESK : भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी अब लंदन में भी बसेंगे. अंबानी ने लंदन में तकरीबन 600 करोड़ रूपये में आलीशान बंगला खरीदा है. हालांकि अंबानी परिवार ने भारत छोड़ कर जाने की बात नहीं कही है लेकिन लंदन के आशियाने में वे अपना ज्यादातर वक्त गुजार सकते हैं.

कैसा है अंबानी का लंदन वाला बंगला

मुकेश अंबानी ने लंदन के बर्किंघमशायर में स्टोक पार्क के पास 300 एकड़ जमीन खरीदी है. इसी जमीन पर उनका आलीशान बंगला बन रहा है. इस घर में 49 बेडरूम होंगे. अंग्रेजी अखबार मिड-डे ने खबर दी है कि भविष्य में मुकेश अंबानी और उनका परिवार मुंबई और लंदन दोनों जगह पर बारी-बारी से रहेगा. 


लॉकडाउन में दूसरे घर की जरूरत महसूस हुई

अंग्रेजी अखबार मिड डे के मुताबिक कोरोना के कारण लॉकडाउन में अंबानी और उनके परिवार को दूसरे घर की जरूरत महसूस हुई. हालांकि मुंबई में उनका बंगला देश के सबसे आलीशान बंगलों में शुमार किया जाता है. मुकेश अंबानी का मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर 4 लाख वर्गफीट पर एंटीलिया नाम का आलीशान मकान है. लेकिन महीनों एक ही घर में कैद रहने के बाद अंबानी औऱ उनका परिवार उब गा था. लॉकडाउन में मुकेश अंबानी के पूरे परिवार ने गुजरात के जामनगर में भी कुछ समय बिताया था. जामनगर में मुकेश अंबानी की रिफाइनरी है जो दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी मानी जाती है. 

पिछले साल से घर की जगह तलाश रहे अंबानी

दरअसल मुंबई में अंबानी का मकान आलीशान तो है लेकिन टावरनुमा है. लिहाजा मुकेश अंबानी खुली जगह पर नया मकान बनाने की प्लानिंग में थे. पिछले साल से ही उनके मकान के लिए जगह तलाशने का काम शुरू हुआ था.इस साल की शुरूआत में लंदन में बर्किंघमशायर इलाके में स्टोक पार्क में जगह देखी गयी. कंट्री क्लब के पास ये जमीन करीब 300 एकड़ में फैला है. 2021 की शुरूआत में ही इस जमीन का सौदा किया गया. अंबानी परिवार ने जमीन खरीदने के बाद वहां घर बनवाना शुरू किया जो अब बनकर तैयार हो गया है. 


लंदन में ही मनायी दिवाली

अंबानी परिवार मुंबई स्थित अपने बंगले में ही सालों से दिवाली मनाता आय़ा है. लेकिन इस दफे मुकेश अंबानी औऱ उनका पूरा परिवार लंदन में था. अंबानी फैमिली ने लंदन के नये बंगले में दिवाली मनायी. अंबानी परिवार पिछले दो महीने से देश से बाहर है. अंग्रेजी अखबार मिड डे के मुताबिक अगले साल के अप्रैल तक उनका परिवार लंदन शिफ्ट हो सकता है. 

गौरतलब हैं कि मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी दुनिया में 11वें नंबर के अमीर हैं. उनकी संपत्ति फिलहाल 7 लाख करोड रूपये से ज्यादा आंकी जा रही है.

टैग्स