ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

लोकपाल कमेटी के सदस्य जस्टिस दिलीप भोसले ने पद से दिया इस्तीफा

DELHI: लोकपाल कमेटी के सदस्य जस्टिस दिलीप बी भोसले ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ख़बरों के मुताबिक निजी कारणों से दिलीप भोसले ने ये पद छोड़ा है. पिछले साल 27 मार्च को द

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: लोकपाल कमेटी के सदस्य जस्टिस दिलीप बी भोसले ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ख़बरों के मुताबिक निजी कारणों से दिलीप भोसले ने ये पद छोड़ा है. पिछले साल 27 मार्च को देश के पहले लोकपाल जस्टिस पिनाकी घोष की अगुवाई वाले पैनल में जस्टिस दिलीप भोसले ने पदभार ग्रहण किया था.


लोकपाल कमेटी में जस्टिस भोसले के अलावा जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती, जस्टिस अभिलाषा कुमारी और जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी को भी सदस्य नियुक्त किया गया था. न्यायमूर्ति भोसले ने अपना इस्तीफा पत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सोमवार को ही भेज दिया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति भोसले ने निजी कारणों के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.


आपको बता दें कि 63 साल के जस्टिस दिलीप भोसले स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से आते हैं. वो बंबई और कर्नाटक हाईकोर्ट में न्यायाधीश रह चुके हैं. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के लिए हैदराबाद के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं.