ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Land for Job Case: लालू परिवार को दो दिन की मिली राहत, कोर्ट ने चार्ज फ्रेमिंग का फैसला टाला; अब इस दिन होगी सुनवाई

लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव, तेजस्वी यादव और परिवार को कोर्ट से दो दिन की राहत मिली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत ने चार्ज फ्रेमिंग पर फैसला 10 दिसंबर तक टाल दिया और सीबीआई को अद्यतन स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

Land for Job Case
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Land for Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों को दो दिन की राहत मिल गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत में सोमवार को इस मामले पर अहम सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला टाल दिया। अब अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। 


कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह सभी अभियुक्तों की संशोधित स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे। इससे पहले 4 दिसंबर को भी अदालत ने फैसला टाल दिया था। विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने ने सीबीआई से कहा था कि वह 103 आरोपियों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करे, क्योंकि इनमें से चार आरोपियों की मौत हो चुकी है। 


इसी आधार पर मामला 8 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया गया था, जहां फिर से निर्णय आगे बढ़ाते हुए तारीख 10 दिसंबर तय की गई। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। 


आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे में ग्रुप-डी की नियुक्तियों के बदले लाभार्थियों ने लालू परिवार या उनके करीबियों को जमीन उपहार में दी या हस्तांतरित की। सीबीआई का दावा है कि ये नियुक्तियां नियमों के उल्लंघन के साथ की गईं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता