ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

दारोगा की पत्नी की गोली लगने से संदिग्ध स्थिति में मौत, दोनों में चल रहा था विवाद

DESK: साइबर सेल में तैनात दारोगा की पत्नी की गोली लगने से संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. जिसके बाद पुलिस दारोगा से पूछताछ कर रही है. यह घटना लखनऊ के चिनहट थाना की है.<stro

दारोगा की पत्नी की गोली लगने से संदिग्ध स्थिति में मौत, दोनों में चल रहा था विवाद
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: साइबर सेल में तैनात दारोगा की पत्नी की गोली लगने से संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. जिसके बाद पुलिस दारोगा से पूछताछ कर रही है. यह घटना लखनऊ के चिनहट थाना की है.

दारोगा ने कहा-सुसाइड की

पुलिस के पूछताछ में दारोगा राहुल राठौर ने कहा कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या की है. मृतका दारोगा की दूसरी पत्नी थी. फिलहाल राहुल राठौर क्राइम ब्रांच में तैनात हैं. लेकिन पुलिस घटनास्थल को देख कर ऐसा नहीं लगा रहा है कि उसने आत्महत्या की है. घटनास्थल से पुलिस ने अवैध पिस्टल बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

पहली पत्नी ने भी लगाया था गंभीर आरोप

जिस अपार्टमेंट में ममता रहती थी. उसके लोगों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच एक साल से रोज किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था. दारोगा ने 2013 में पहली बार लव मैरिज किया था. पहली पत्नी ने भी आरोप लगाया था कि पति ने धोखा देकर तलाक ले लिया और उसके बाद दूसरी शादी कर ली. पीड़ित को हजरतगंज कोतवाली स्थित साइबर क्राइम सेल के दफ्तर पहुंचकर हंगामा भी किया था. पीड़ित महिला ने पुलिस को दारोगा की दूसरी शादी के सुबूत भी दिखाए थे. जिसको देखते हुए पुलिस दारोगा की भूमिका संदिग्ध मान रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

टैग्स