ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नेपाली हाथियों ने खेत की रखवाली कर रहे अधेड़ को पटककर मार डाला, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

नेपाली हाथियों के झुंड ने खेत की रखवाली कर रहे एक अधेड़ को पटक-पटक कर मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

UP
ग्रामीणों में दहशत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में खेत की रखवाली कर रहे अधेड़ को नेपाली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला। दुधवा जंगल से भटके नेपाली हाथियों के झुंड ने हमला बोला। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। 


उनका कहना है कि पिछले एक महीने से वो हाथियों से परेशान है, इसकी खबर देने के बावजूद वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा यह हुआ कि हाथियों ने 50 वर्षीय राम बहादुर की जान ले ली। घटना दुधवा बफर जोन की मझगई रेंज के चौखड़ा फार्म की है। 


बताया जाता है कि 50 वर्षीय राम बहादुर, अपने बेटे रोशन लाल और साथियों के साथ खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी सोमवार की देर रात में नेपाल से आए जंगली हाथियों का झुंड अचानक आ पहुंचा। हाथियों को देखते ही लोग उसे भगाने की कोशिश करने लगे लेकिन तभी हाथियों का संतुलन बिगड़ गया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।


 जान बचाकर भागते वक्त राम बहादुर को हाथियों के झुंड ने पटक- पटककर मार डाला। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोग हाथियों से बचने के लिए इधर-उधऱ भागने लगे। घटना की सूचना वन विभाग को दी गयी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

टैग्स