ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

किसानों को केन्द्र सरकार का तोहफा, मोदी कैबिनेट में लिए गये बड़े फैसले

DELHI : केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए मोदी सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने के बाद हुई पहली कैबिनेट की बैठक में सरकार ने किसानों

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए मोदी सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने के बाद हुई पहली कैबिनेट की बैठक में सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 14 फसलों के लिए 50 से 83 फीसदी तक ज्यादा कीमत  देने का फैसला लिया है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) में बढ़ोतरी की है।


किसानों के लिए सरकार ने बड़ा एलान करते हुए फसलों के MSP में बढ़ोतरी की है। मक्का के समर्थन मूल्य में 53 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। तुअर और मूंग दाल में 58 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।


केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि 14 फसलों पर किसानों को 50 से 83 फीसदी तक ज्यादा समर्थन मूल्य दिया जाएगा।उन्होनें बताया कि ब्याज छूट योजना के तहत 31अगस्त तक जो किसान अपना कर्ज चुकाएगा उसको 4 फीसदी ब्याज पर ही कर्जा मिलेगा।


वहीं कैबिनेट की बैठक में MSME सेक्टर की हालत दुरुस्त करने के लिए 20 हजार करोड़ लोन के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में 6 करोड़ MSME हैं। MSME से देश में 11 करोड़ से ज्यादा नौकरी मिली है। 25 लाख MSME के पुर्नगठन की उम्मीद है। 

टैग्स