ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

किसानों को नये साल पर पीएम मोदी का तोहफा, अकाउंट में भेजे जाएंगे 11000 करोड़ रुपये

TUMKUR: नये साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी आज देश के किसानों के खाते में एक साथ 11000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे. 'पीएम किसान

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

TUMKUR: नये साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी आज देश के किसानों के खाते में एक साथ 11000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे. 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' के तहत दिया जाने वाला पैसा सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे.


कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित एक समारोह में पीएम मोदी देश भर के उन किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजेंगे जो पीएम किसान योजना के तहत सालाना 2000 रुपए की तीन किश्तों के हकदार हैं. करीब 8 करोड़ लाभार्थियों के खाते में 2000 रुपए की किश्त ट्रांसफर की जाएगी. ख़बरों के मुताबिक आज करीब 11000 करोड़ रुपये इन किसानों के खाते में भेजे जाएंगे.


आपको बता दें कि पीएम किसान योजना पिछले साल 24 फरवरी को लॉन्च की गई थी. इसके तहत 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को हर साल 6000 रुपए की मदद देने का प्रावधान है. आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर के करीब 7 करोड़ 60 लाख किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की किश्त ट्रांसफर की जा चुकी है. 


टैग्स