ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Kedarnath Helicopter Crash: गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड में हुआ क्रैश, 5 की मौत। खराब मौसम बनी वजह, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी।

Kedarnath Helicopter Crash
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में 15 जून 2025 को सुबह एक दुखद हादसा हुआ है। केदारनाथ धाम से फाटा जा रहा आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ और प्रारंभिक जांच में खराब मौसम को कारण बताया जा रहा है। NDRF और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।


हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हादसे की पुष्टि की है। स्थानीय नेपाली मूल की महिलाओं, जो गौरीकुंड के जंगल में घास काट रही थीं, उन्होंने क्रैश की सूचना दी। हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा हेलीपैड की ओर जा रहा था, लेकिन घने कोहरे और खराब दृश्यता के कारण यह हादसा हो गया। मलबे में फैले धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस-प्रशासन शवों को निकालने और उनकी शिनाख्त में जुटा है। मृतकों की संख्या में इजाफा भी संभव है।