ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

कर्फ्यू की घोषणा होते ही वाइन शॉप पर उमड़ी भारी भीड़, स्टॉक जमा करने की मची होड़

DESK: दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (सोमवार) रात 10 बजे से 26 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाने का ऐला

कर्फ्यू की घोषणा होते ही वाइन शॉप पर उमड़ी भारी भीड़, स्टॉक जमा करने की मची होड़
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (सोमवार) रात 10 बजे से 26 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। कर्फ्यू के दौरान सिर्फ जरूरी सेवा ही खुली रहेंगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जैसे ही कर्फ्यू लगाने की घोषणा की कुछ देर बाद लोग शराब की दुकानों पर उमड़ने लगे और देखते ही देखते शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित थे कि कही कर्फ्यू आगे ना बढ़ा दिया जाए जिससे उन्हें शराब मिलने में परेशानी होने लगे। इसलिए लोगों में शराब की स्टॉक जमा करने की होड़ मच गयी। 

कर्फ्यू की घोषणा होते ही वाइन शॉप पर उमड़ी भारी भीड़, स्टॉक जमा करने की मची होड़

बात दिल्ली के गोल मार्केट, दरियागंज, गाजीपुर या अन्य इलाकों की करें जहां कर्फ्यू की घोषणा होते ही शराब की दुकानों पर लंबी कतारे लग गई। इस दौरान लोग कोरोना के गाइडलाइन को भी नजरअंदाज करते दिखे। शराब लेने में लोग इतने मशगूल हो गये कि वे दो गज की शारीरिक दूरी बनाना भी भूल गए। इस दौरान शराब दुकानदार भी लोगों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करवाने में असमर्थ दिखे। शराब खरीदने के दौरान लोग पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे। हालांकि कई जगहों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवान लोगों को हटाते नजर आए। लोग इस बात को लेकर परेशान थे कि यदि कर्फ्यू आगे बढ़ा तो उन्हें शराब नहीं मिल पाएगी।

कर्फ्यू की घोषणा होते ही वाइन शॉप पर उमड़ी भारी भीड़, स्टॉक जमा करने की मची होड़